तेल मिल में लाखों की चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ की मोदीनगर रोड पर स्थित विशु आयल मिल एंड सप्लायर का शटर उखाड़ कर खाद्य तेल, हजारों रुपए नकद, सीसीटीवी की डीवीआर तथा वाई-फाई आदि सामान चोर चोरी कर ले गए। यह चोरी गुरुवार की रात को किसी वक्त हुई जिसका शुक्रवार की सुबह पता चला। संचालक ने रात दो बजे अपने कैमरे चैक किए तो सभी कुछ ठीक था लेकिन ढाई बजे आए चोरों ने जमकर तांडव मचाया। चोर मिल के पीछे के हिस्से से दाखिल हुए और मिल के आगे का शटर छोटे हाथी की मदद से उठा कर सामान चोरी किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ के गांधी गंज निवासी विशू कंसर की मोदीनगर रोड पर मिल है जहां गुरुवार की रात में किसी वक्त बदमाश विशु आयल मिल पर आ धमके औऱ प्रतिष्ठान में प्रवेश कर गए। बदमाश आयल मिल से किलो तेल, 10 हजार रुपए नकद, सीसीटीवी की डीवीआर, वाई-फाई आदि चोरी कर ले गए। इस सनसनीखेज चोरी का शुक्रवार की सुबह पता चला।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






























