हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम चोरों ने एक फैक्ट्री की दीवार में कूमल कर पांच लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। उद्यमी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार धौलाना के उद्यमी सलाम चौधरी ने बताया कि उनकी मसूरी-गुलावठी रोड पर औद्योगिक क्षेत्र में फेज एक में लोहे के स्ट्रक्चर बनाने की फैक्ट्री है। गुरुवार की रात को चोर फैक्ट्री के पिछले हिस्से में दीवार में कूमल कर दाखिल हुए और उन्होंने फैक्ट्री के अंदर रखी लोहे की 25 प्लेट चोरी कर ली। चोरी की गई प्लेटो की कीमत लगभग पांच लाख बताई जा रहे है। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811




























