हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अशोक नगर मोहल्ला स्थित एक फैक्ट्री से चोरों ने हजारों रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। फैक्ट्री के संचालक ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है। पिलखुवा के कोतवाली प्रभारी अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले में जांच जारी है।
पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्णगंज निवासी जाहिद ने बताया कि उसकी बैंक के लॉकर बनाने की फैक्ट्री है। यह फैक्ट्री अशोकनगर मोहल्ले में स्थित है। बुधवार की शाम वह फैक्ट्री का ताला लगा कर घर आ गया था जिसका चोरों ने फायदा उठाया और देर रात दीवार कूद कर चोर फैक्ट्री में प्रवेश हुए और लगभग 70 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। जब पीड़ित गुरुवार की सुबह फैक्ट्री में पहुंचा तो हालात देखकर दंग रह गया जिसने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि फैक्ट्री में ना तो कोई गार्ड था और ना ही सीसीटीवी लगे हैं।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065



























