हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सभासद के मकान से 55,000 रुपए की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी आदित्य उर्फ हैप्पी निवासी मोहल्ला गढ़ी है जो कि सांत्वना देने के बहाने घर पहुंचा था और घर से चोरी की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से चोरी किए गए रुपए भी बरामद हुए हैं।
पिलखुवा के मोहल्ला किशनगंज के वार्ड नंबर 22 निवासी सभासद डॉक्टर राजेश कुमार के बेटे विजय कुमार का मंगलवार की रात को दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया था जिसका अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया। परिजन शमशान घाट गए हुए थे कि हैप्पी सांत्वना देने के बहाने घर पहुंचा और कमरे की अलमारी में रखे 55,000 रुपए चोरी कर लिए और फरार हो गया। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ेः दुष्कर्म के बाद बंद कराया गया होटल फिर से हुआ चालू
Mummy’s Kitchen लाए हैं टिफिन सर्विस : 9358234622

























