हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर एक ज्ञापन महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम अधिकारी को सौपा और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने की मांग की। सपाईयों ने कहा कि बीएचयू की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से प्रदेश में नारी सुरक्षा की पोल खुल चुकी है और सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को आज तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। ना ही अपराधियों के घर सरकार बुलडोजर चला पाई है जिससे जनता बेहद नाराज है। मामले में जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाए।
जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर बबलू प्रधान ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बल्कि छात्राओं पर ही गलत मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिन्हें वापस लिया जाए। छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराध करने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें फांसी की सजा दी जाए। अपराधियों के घर बुलडोजर चलाया जाए। पीड़ित छात्रा को एक करोड़ की आर्थिक सहायता और सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान पुरुषोत्तम वर्मा, अनुज, अनीता यादव, बानो शाहबाना,आदेश गोस्वामी, संजय गहलोत आदि ने प्रदर्शन किया।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

























