हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरों ने अब गांव बदनौली में स्थित शराब के ठेके को अपना निशाना बनाया है जहां अंग्रेजी ठेके का ताला तोड़कर चोर बीती रात दाखिल हुए और करीब 20 हजार रुपए की शराब और पांच हजार की नकदी लेकर चोर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

सेल्समेन सुजीत कुमार ने बताया कि गुरुवार को ठेके पर माल आया था। माल रखवाने के बाद वह ताला लगाकर किसी काम से चले गए थे। इस दौरान चोरों ने ठेके में जमकर तांडव मचाया और करीब 20 हजार रुपए की शराब और गल्ले में रखे पांच हजार रुपए की नकदी लेकर चोर फरार हो गए।
सुरजीत कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि ठेके का ताला टूटा हुआ है जिसके बाद वह आनन-फानन में ठेके पर पहुंचे तो हालत देखकर वह दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जीपीएस ट्रैकर और सीसीटीवी लगवाने के लिए कॉल करें: 8979003261






























