हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में स्थित ताराचंद इंटर कॉलेज परिसर में मंगलवार की रात को एक युवक ने आग लगाने का प्रयास किया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी में यह भी नजर आ रहा है कि युवक ने आग लगाने के प्रयास के बाद कॉलेज परिसर में पेशाब भी किया। युवक की इस हरकत को देखकर हर कोई दंग रह गया।
आपको बता दें कि यह वीडियो 8 नवंबर की रात की है जब एक युवक कॉलेज के परिसर में अचानक आ गया। प्रधानाचार्य कक्ष और कार्यालय के बाहर वह कुछ हरकत करता हुआ दिखाई दिया जिसकी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पहले तो युवक प्रधानाचार्य कक्ष के बाहर कुछ करता हुआ दिख रहा है जिसके बाद उसने कार्यालय में आग लगाने का प्रयास किया। असफल प्रयास के बाद युवक ने परिसर में पेशाब किया और वहां से चला गया। यह वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।






















