हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ निवासी एक युवती से मवाना के रहने वाले एक युवक ने प्रेम जाल में फंसाकर संबंध बनाए और मंदिर में चोरी-छिपे शादी भी की। जब युवती ने अपने घर ले जाने के लिए कहा तो उसके पति ने मना कर दिया जिसने मवाना पुलिस से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। मिली जानकारी के अनुसार हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने बताया कि गांव में ही एक अन्य युवती रहती है जिसका भाई फरवरी में गांव आया। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया और युवक ने मंदिर में ले जाकर चोरी छुपे युवती से शादी कर ली। शादी के बाद युवक पीड़िता को लगातार बुलाता और संबंध भी बनाता। पीड़िता ने जब युवक से उसे अपने घर ले जाने के लिए कहा तो उसने मना कर दिया जिसके बाद पीड़िता रविवार को मवाना थाने पहुंची और न्याय के लिए पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878






















