👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड पर अंधेरा छाया रहता है जिसकी वजह से राहगीरों को परेशानी होती है। बता दें कि सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था भी नहीं है जिसके चलते हादसों को आमंत्रण मिलता है। इसके साथ ही आपराधिक घटनाओं को भी बढ़ावा मिलता है। रात के अंधेरे में महिलाएं निकलने से कतराती हैं। हापुड़ की मोदीनगर रोड से कई गांव जुड़े हैं। ऐसे में सैकडों की संख्या में लोगों का इस मार्ग से आना-जाना लगा रहता है लेकिन सड़क हमेशा अंधकार में डूबी रहती है। सड़क किनारे लाइट न होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतें होती है जिनकी मांग है कि सड़क के किनारे स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाए।
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010






















