
फंदा लगाकर युवक ने की आत्महत्या
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव फरीदपुर गोसाई निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर हापुड़ के जिलाधिकारी के नाम एक पोस्ट भी किया जिसने अपनी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मृतक आदित्य फरीदपुर गोसाई का रहने वाला था। आदित्य ने पोस्ट में बताया कि पिछले सात वर्षों से दोनों साथ पढ़ते थे। किसी भी दोनों में प्रेम संबंध स्थापित हो गए। उसकी प्रेमिका का रिश्ता अचानक कहीं ओर तय हो गया। इस सदमे के कारण वह मानसिक तनाव में रहने लगा। इसके बाद उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अपने बच्चे की गणित की क्षमता को बढ़ाएँ। अपने बच्चे की एकाग्रता कौशल में सुधार लाएं। आज ही ज्वाइन करें SIP Abacus Hapus. फ्री ट्रायल क्लास के लिए सम्पर्क करें: 6396456731






























