हापुड़, सूवि(ehapurnews.com):भारतीय संस्कृति एवं परंपरा की एक अमूल्य देन है, इस उपभोक्तावादी समाज में जब व्यक्ति ने अपने आपको प्रतियोगी के बजाय प्रतिस्पर्धी बना लिया हो और अपने जीवन को यन्त्रवत ढाल लिया हो ऐसी स्थिति में उसके जीवन में निराशा अवसाद और बीमारियां लगातार घर करती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय परंपरा एवं संस्कृति में छिपे इस अद्भुत दर्शन को न केवल वैश्विक रूप दिया अपितु जन-जन के जीवन के अभिन्न अंग के रूप में स्थापित करने में भी मदद की, इसी दिवस की महत्ता की सार्थकता को सिद्ध करने के लिए पूरे विश्व में योग दिवस का आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न भागों में योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम देव मेमोरियल पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह उपस्थित हुए, इनके साथ विधायक गढ़मुक्तेश्वर हरेंद्र तेवतिया,जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, अपर जिलाधिकारी श्रद्धा शांडिल्यायन , जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ स्कूली बच्चों व जनता ने भी इसमें प्रतिभाग किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेरठ मंडलायुक्त सुरेंद्र सिंह और जिलाधिकारी मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह, अपर जिलाधिकारी श्रद्धशांडिल्यायन, , उपजिलाधिकारी गढमुक्तेश्वर अरविंद कुमार द्विवेदी और गढमुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र चौधरी तेवतिया ने द्वीप प्रज्जविलत कर शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का 8वा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देश के नाम संबोधन लाइव सुनाया गया, योगाभ्यास में सर्व प्रथम सूर्यनमस्कार के साथ सभी आसन कराये गये, जूड़ो खिलाड़ियों ने महिला सुरक्षा के संकट के समय कैसे आतताईयों से अपने को सुरक्षित करें इसका प्रदर्शन किया । वहीं खिलाड़ियों ने अपनी कला कौशल का प्रदर्शन पिरामिड और नाना प्रकार की प्रस्तुति पेश कर मंत्र मुग्ध कर दिया।
अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जिनमें सतेंद्र चौधरी 1990 में अर्जुन पुरस्कार विजेता 2020 में लक्ष्मण पुरुस्कार विजेता खेल रतन और 127 बार नैशनल खेलने वाले को सम्मानित किया, इसी कड़ी में एक क्ष देवेंद्र कुमार वॉलीबॉल चीफ कोच मिंटू अहलावत दिव्यांशी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रानी लक्ष्मीबाई अवार्ड से पुरस्कृत राजस्थान सखावत अली राष्ट्रपति मेडल पुरस्कार विजेता रेलवे में कार्यरत खेलो इंडिया खेलो में पुरस्कार विजेता पूजा यादव शिवदीप बालियान राष्ट्रीय चैंपियन इहा यादव सबसे कम उम्र की विशेष रुप से 25 हजार पौधे रोपित करने में इतिहास रचने वाली पर्यावरण को प्रदूषण मुक्ति में अहम भूमिका निभाने में प्रयासरत, रीचा सिंह जिन्होंने दिल्ली फुटबॉल क्लब खिलाड़ी सभी को सम्मानित किया गया।
सम्मानित गणमान्यों में कमिश्नर सुरेंद्र सिंह, जिलाधिकारी हापुड़ मेधा रूपम, मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह,अपर जिलाधिकारी श्रद्धशांडिल्यायन, उपजिलाधिकारी गढमुक्तेश्वर अरविंद कुमार द्विवेदी गढ़मुक्तेश्वर विधायक हरेंद्र चौधरी तेवतिया, नगर अध्यक्ष चेयरमैन सोना सिंह को कॉलेज प्रबंधक राजेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापिका मंजू चौधरी
कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मीनारायण ने सम्मानित किया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी वयोवृद्ध प्रकाशो देवी को कमिश्नर सुरेंद्र सिंह जिलाधिकारी हापुड़ मेधा रूपम मुख्य विकास अधिकारी प्रेरणा सिंह,अपर जिलाधिकारी श्रद्धशांडिल्यायन ने सम्मिलित रूप से सम्मानित किया , वहीं प्रकाशो देवी ने सभी को संबोधित करते हुए योगाभ्यास करते रहने की सलाह दी वहीं मुख्य अतिथि कमिश्नर और जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के इसी क्रम में ब्रह्मा देवी बालिका विद्यालय मोदीनगर रोड हापुड में सांसद राज्यसभा अरुण सिंह, विधायक सदर विजयपाल आढती , विधायक धौलाना धर्मेश तोमर नगर पालिका अध्यक्ष प्रफुल्ल सारस्वत जिला अध्यक्ष उमेश राणा के द्वारा योगाभ्यास में प्रतिभाग कर योग दिवस पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

























