हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक कैंटर में लदी 15 लाख रुपए मूल्य की शराब बरामद की है, जो हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही है।
पुलिस के अनुसार धौलाना पुलिस व एसओजी टीम संयुक्त रुप से मुख्य मार्ग पर वाहनों की चैकिंग कर रही कि पुलिस ने एक कैंटर को जांच के लिए रोक लिया, तो कैंटर में सवार दो लोग भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर दोनों लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने तिरपाल हटाट कर कैंटर को चैंक किया तो उसमें शराब की पेटियां लदी थी। पुलिस ने कैंटर की जब्त कर उसमें लदी शराब की 160 पेटी चंडी गढ़ मार्का बरामद की है जिनकी कीमत 15 लाख रुपए बताई गई है। पकड़े गए आरोपी खरखौदा के वाजिद व लिसाड़ी गेट मेरठ के अमन ने पुलिस को बताया कि वे हरियाणा से सस्ती शराब लाकर उत्तर प्रदेश में बेचते है।
Branded Men’s Wear पर 50% तक की छूट: 9927143205 || Visit Today & Get 1 Gift FREE
























