हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : हापुड़ में ऑटो चलाने वाले एक चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए एक महिला का खोया हुआ बैग उसे वापस लौटा दिया जिसमें कीमती सामान, दो हजार रुपए की नकदी, मोबाइल रखे हुए थे। आपको बता दें कि मामला मंगलवार का है जब अमरोहा से ऑटो के जरिए हापुड़ पहुंची एक महिला शमीमा निवासी अमरोहा भैरों मंदिर के सामने एक खोखे पर रोने लगी जहां यातायात पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक विजेंद्र पाठक ने महिला से उसके रोने का कारण जाना। महिला ने बताया कि वह एक ऑटो में सवार थी जिसमें वह अपना बैग भूल गई जिसमें कीमती सामान रखा हुआ था। दरोगा विजेंद्र पाठक ने तुरंत ऑटो चालकों से पूछताछ कर संबंधित ऑटो चालक से संपर्क किया। इसके बाद ऑटो चालक भंडारी निवासी गांव रघुनाथपुर हापुड़ तुरंत मौके पर पहुंचा जहां पुलिस की मौजूदगी में ऑटो चालक ने महिला का खोया हुआ बैग लौटा दिया। ऑटो चालक भंडारी की ईमानदारी देख दरोगा विजेंद्र पाठक ने उसकी प्रशंसा की और कहा कि चालक ने एक मिसाल पेश की है।
बैग खोने पर जिस खोखे पर शमीमा रो रही थी। वहां मौजूद महिला ने बताया कि बैग मिलने के बाद शमीमा की खुशी का ठिकाना नहीं रहा जिसमें कीमती सामान रखा हुआ था। बैग में रखे जेवरात, मोबाइल, दो हजार रुपए नकद व कागज़ात पाकर महिला ने ऑटो चालक और दरोगा बिजेंद्र पाठक का आभार व्यक्त किया।





























