हापुड़, सीमन (ehapurnews.com ) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव छपकोली में स्थित श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर में चोरों का आतंक देखने को मिला है जहां मंदिर के आश्रम में रखे जनरेटर के एल्टीनेटर, एक मोटर को चोरों ने चुरा लिया। वहीं चोर समरसेबल चुराने की फिराक में थे लेकिन जाग होने पर चोर एल्टीनेटर और मोटर को लेकर भाग खड़े हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
छपकोली में श्री श्यामेश्वर महादेव मंदिर के आश्रम में चोर रविवार की देर रात किसी समय आ धमके जहां आश्रम में जनरेटर के एल्टीनेटर, वहां लगी एक मोटर को चोरों ने चुरा लिया। इसी बीच समरसेबल को भी ले जाने की कोशिश में लगे चोर लोगों के जागने पर मौके से भाग खड़े हुए। सोमवार की सुबह जब स्थानीय लोग जागे तो मामले की जानकारी हासिल हुई जिन्होंने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288

























