
सट्टे के विजेता को मिलता है 80 गुना लाभ
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में सटोरिया अंक विजेता को 80 गुना तक लाभ देते हैं ताकि लोग सट्टे की ओर झुके और भाग्य आजमाएं।
गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने एक सटोरिए को पकड़ा है जो आवाज लगाकर सट्टा लगाने के लिए लोगों को आमंत्रित कर रहा था। सटोरिए का नारा था एक लगाओ 80 पाओ। यह मामला ब्रजघाट क्षेत्र के गांव बलवापुर का है। पुलिस ने आरोपी सट्टेबाज ओमप्रकाश निवासी गांव बलवापुर को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से नकदी, गत्ता, पेन आदि बरामद किया है गत्ते पर सट्टा के नंबर लिखें।
DD Tuff के यहां हर साइज का शीशा नए डिजाइन में उपलब्ध: 9410853586
























