
बिन मौसम बरसात से गेहूं की फसल पर मंडरा रहा संकट
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): बिन मौसम बरसात से किसानों की नींद उड़ गई है। गेहूं पर संकट मंडरा रहा है। गेहूं की फसल पककर तैयार है जिसे फिलहाल चटक धूप की जरूरत है लेकिन बिन मौसम हो रही बारिश से गेहूं के किसान बेहद चिंतित हैं। मौसम की वजह से गेहूं की फसल प्रभावित हुई है। ऐसे में गेहूं खराब होने से किसान को उसका उचित दाम भी बाजार में नहीं मिल पा रहा।
शुक्रवार को तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सुबह 9:00 बजे बूंदाबांदी हुई जिसके बाद चटक धूप निकल आई। रात तक आते-आते मौसम ने करवट ली और बारिश शुरू हो गई। इसी के साथ मौसम विभाग द्वारा आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी भी आ गई। इन सभी के बीच किसान की चिंता की लकीरें और गहरी हो गई। मार्च और अप्रैल के महीने में बिन मौसम बरसात की वजह से गेहूं की फसल पर संकट मंडरा रहा है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586

























