
अवर अभियंता राजेंद्र सिंह व एसडीओ द्वितीय हिमांशु सचान गढ़ डिवीजन स्थानांतरित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विद्युत विभाग के एसडीओ द्वितीय और आनंद विहार बिजली घर के अवर अभियंता को हापुड़ डिवीजन से हटाकर गढ़ डिवीजन में स्थानांतरित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर गोल चक्कर पर रोड आरडीएसएस योजना में गलत तरीके से बनाई गई टेंशन लाइन के मामले में यह कार्रवाई की गई है जिससे बिजली विभाग में अफरा-तफरी मची है।
पिछले दिनों इटोरी फीडर पर फर्जी तरीके से 11 केवी लाइन खींची जाने का मामला सामने आया। अधिशासी अभियंता हापुड़ ने मौके पर पहुंचकर जांच की जिसमें लाइन गलत पाई गई जिसकी आख्या अधीक्षण अभियंता को सौंपी गई।
इस प्रकरण में बिजली घर के अवर अभियंता राजेंद्र सिंह और एसडीओ द्वितीय हिमांशु सचान को हापुड़ डिविजन से हटा दिया गया है। हिमांशु सचान को गढ़ डिवीजन में एई मीटर और जेई को गढ़ डिवीजन में बिजली घर पर भेजा गया है।
जय गुरुदेव ज्वेलर्स से खरीदें सोने, चांदी व डायमंड की ज्वेलरी: 9634998846

























