
जनपद के 62 केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में 62 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं होंगी। यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं दो से 9 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षाओं के लिए 62 केंद्र बनाए गए हैं जो सीसीटीवी से लैस है। परीक्षा की निगरानी अधिकारी कार्यालय में बैठकर भी कर सकेंगे। परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए 86 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर श्वेता पुठिया ने बताया कि जनपद में 62 केंद्रों पर प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित कराई जाएगी। शिक्षकों की ड्यूटी लग चुकी है। केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559























