हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में गुरुवार को आई तेज बारिश के कारण मेरठ रोड पर स्थित बस स्टैंड परिसर में लगा शहतूत का एक पेड़ रोडवेज बस के ऊपर गिर गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई जिसके बाद हापुड़ डिपो के अधिकारियों ने वन विभाग को मामले से अवगत कराया जिसके पश्चात आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हापुड़ की मेरठ रोड पर हापुड़ डिपो का रोडवेज बस अड्डा है जहां पिछले कई वर्षों से शहतूत का एक पेड़ खड़ा था जो नीचे से खोखला हो गया। जैसे ही गुरुवार को तेज बारिश आई तो यह पेड़ पास खड़ी एक रोडवेज बस पर जा गिरा जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि आसपास कोई मौजूद नहीं था। वरना हादसा बड़ा हो सकता था। पेड़ गिरने की सूचना डिपो ने फॉरेस्ट विभाग को दे दी है जिसके पश्चात आगे की प्रक्रिया जारी है।




























