अधिवक्ता के साथ मारपीट के मामले में टोल प्लाजा कंपनी का लाइसेंस हो निरस्त, हापुड़ में अलाव की लकड़ी के बिलों की हो जांच










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के पदाधिकारी और सदस्य शुक्रवार को हापुड़ एसडीएम सदर इला प्रकाश के पास पहुंचे और दो मांगों को लेकर ज्ञापन सोपा। इस दौरान उन्होंने मांग की कि 16 जनवरी को हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी स्थित टोल प्लाजा पर टोल कर्मचारियों द्वारा एक अधिवक्ता पर जानलेवा हमला कर लूटपाट की गई। ऐसे में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज की गई लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है जो लापरवाही और पक्षपात पूर्ण कार्रवाई है। ऐसे में हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ पुलिस की कार्रवाई की घोर निंदा करती है। मामले में मुख्यमंत्री संज्ञान लें और टोल प्लाजा का संचालन करने वाली कंपनी का लाइसेंस तत्काल निरस्त करें और टोल कर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।

वकीलों ने मांग की की कचहरी परिसर में आने वाले हजारों वादकारियों, अधिवक्ताओं को कड़ाके की सर्दी से परेशानी हो रही है। फोटो खिंचवाने के लिए ही अधिकारी अलाव के लिए लकड़ी भेजते हैं। कई बार अधिकारियों से अलाव की व्यवस्था करने की मांग की लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में नगर पालिका परिषद में अलाव की लकड़ी के बिलों की जांच कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान हापुड़ बार एसोसिएशन हापुड़ के अध्यक्ष एडवोकेट संजय कंसल, सचिव वीरेंद्र सैनी आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।

हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068








  • Related Posts

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    🔊 Listen to this जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में हुई 64 लाख रुपए की लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों पर पुलिस ने 25-25…

    Read more

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    🔊 Listen to this अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापनहापुड, सीमन (ehapurnews.com):राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के तत्वावधान में जिला अध्यक्ष तरूण सिवाल के नेतृत्व में भारत अमेरिका ट्रेड…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    64 लाख की लूट के मामले में फरार दो आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    अमेरिका ट्रेड डील से नाखुश किसानों का ज्ञापन

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    बाबूगढ़ के कुटू आटा विक्रेता के प्रतिष्ठान पर खाद्य विभाग का छापा

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    दो नाबालिग बहनों से दुष्कर्म के अभियुक्त को 20 वर्ष का सश्रम कारावास व 10 हजार रूपए का अर्थदण्ड

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    हापुड़ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष लखनऊ पहुंचे

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट

    कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष हाऊस अरेस्ट
    error: Content is protected !!