
👁 1 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कपूरपुर क्षेत्र में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में लोकेश पहलवान के घर का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के गहने, नकदी पर हाथ साफ कर दिया। लोकेश पहलवान गांव के बाहरी हिस्से में रहते हैं। दो जनवरी की देर रात उनका परिवार घर के हिस्से में सो रहा था। तभी चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरों की बाहर से कुंडी लगा दी। एक अन्य कमरा जिसमें अलमारी रखी थी। उसका ताला तोड़कर सोने के गहने, सामान चोरी कर लिया। सीओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601
























