हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिम्भावली ब्लॉक के गाँव कनिया कल्याणपुर में बंदरों का आतंक रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शहरी के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी बंदर जमकर उत्पात मचा रहे हैं। बंदर लोगों पर हमला कर घायल कर रहे हैं और घरों से समान उठा कर ले जाते हैं जिससे गाँव के लोग बहुत भयभीत है। अनेक बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अब तक ग्राम कनिया कल्याणपुर में बंदर कई लोगों को घायल कर चुके हैं लेकिन अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। लोगों ने विभाग का ध्यान इस ओर खींचा है।
आपके सपनों को हकीकत में बदलें, आपकी मदद करने के लिए हम तैयार हैं: 8800493430

गढ़: चार प्रकरणों में HPDA ने अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर विकास क्षेत्र में चार प्रकरणों में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ध्वस्तीकरण की…
Read more


























