हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के मौहल्ला श्रीनगर निवासी प्रतीक अग्रवाल पुत्र राजेश अग्रवाल इन दिनों मुंह छिपाए और पुलिस से बचता फिर रहा है। दरअसल महिला की निर्वस्त्र वीडियो बनाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देने के आरोप में प्रतीक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
क्या है मामला:
बता दें श्रीनगर निवासी प्रतीक अग्रवाल पुत्र राजेश अग्रवाल हापुड़ की फ्री गंज रोड पर एक टेलीकॉम कंपनी का सेंटर चलाता है। टेलीकॉम कंपनी सेंटर के संचालक प्रतीक पर आरोप है कि उसने सेंटर में कार्य करने वाली दो महिलाकर्मियों की चेंजिंग रुम में कपड़े बदले समय खूफिया कैमरे से वीडियो बना ली। वीडियो बनाने के बाद आरोपी महिलाओं पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था और ऐसा न करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि साल 2013 से दोनों की तन्ख्वाह भी नहीं दी और 25 सितंहर 2021 को दोनों महिलाओं को सेंटर से भगा दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्रतीक अग्रवाल पुत्र राजेश अग्रवाल निवासी श्रीनगर हापुड़ व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 354क, 354ग, 504 तथा 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बढ़ी बेचैनी:
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार रिपोर्ट दर्ज होने के बाद प्रतीक की नींद उड़ गई है। वह इस समय बेहद बेचैन हैं और खुद को छिपाता हुआ फिर रहा है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery, अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342
























