हापुड़ से लापता किशोरी जनपद बुलंदशहर से बरामद










हापुड़ से लापता किशोरी जनपद बुलंदशहर से बरामद

हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले से 30 दिसंबर को लापता हुई 15 वर्षीय किशोरी को हापुड़ कोतवाली पुलिस ने बुलंदशहर के शिकारपुर क्षेत्र में भूड़ चौराहे से शुक्रवार को बरामद कर लिया। सनातन हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष अमित कुमार माहेश्वरी ने बताया कि हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने हापुड़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए पुलिस को बताया था कि उनकी 15 साल की बेटी 30 दिसंबर को सुबह करीब 11:45 बजे घर से कहीं चली गई थी। ऐसे में उन्होंने एक आरोपी के खिलाफ किशोरी को बेहला-फुसला कर ले जाने का मुकदमा पंजीकृत कराया था।

हापुड़ कोतवाली पुलिस ने जनपद बुलंदशहर की पुलिस टीम के साथ मिलकर किशोरी को भूड़ चौराहे से बरामद कर लिया जिसे हापुड़ लाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया और किशोरी का मेडिकल कराया गया। किशोरी के परिजनों का कहना है कि इस दौरान सनातन हिंदू वाहिनी व पुलिस का अहम योगदान रहा जिनकी मेहनत की बदौलत ही उनकी बेटी उन्हें वापस मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)









  • Related Posts

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ पुलिस ने गणतंत्र दिवस से पहले बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मकान में संचालित अवैध विस्फोटक सामग्री…

    Read more

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के खैर पुर खैराबाद में स्थित आनंदा डेयरी पर आईटी की रेड सोमवार को खत्म हो गई। देर…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    बाबूगढ़: मकान में चल रही अवैध विस्फोटक फैक्ट्री का खुलासा, एक गिरफ्तार

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    पिलखुवा: आनंदा पर आयकर विभाग की रेड खत्म

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंची अमृत भारत एक्सप्रेस

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    हापुड़: जुगाड़ ठेले में आग लगने से मचा हड़कंप

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    छात्रा को दी तेजाब फेंकने की धमकी, मुकदमा दर्ज

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण

    बाबूगढ़: बछलौता रोड पर नियमों के विपरीत हो रहा भवन का निर्माण
    error: Content is protected !!