घोटाले की शिकायत पर जांच के लिए गांव मोहम्मदपुर आज़मपुर पहुंची टीम
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली विकास खंड के गांव मोहम्मदपुर आज़मपुर में विकास कार्यों में घोटाले की शिकायत के बाद मंगलवार को टीम गांव पहुंची और विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। जांच कमेटी ने बीडीओ से सत्यापित वाउचर की मांग की है। जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा के आदेश पर जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी रिचा गुप्ता, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मुकुल नागपाल को जांच सौंपी गई थी। तकनीकी जांच के लिए मुकुल नागपाल को जिम्मेदारी दी गई है। दोनों अधिकारी मंगलवार को गांव पहुंचे और जांच शुरू की। साथ ही गांव का निरीक्षण किया। ग्रामीणों का आरोप है कि वह जांच से संतुष्ट नहीं है।
वहीं ग्राम प्रधान ने बताया कि वाटर कूलर के नाम पर अधिक भुगतान करने का आरोप है जबकि एक वाउचर कैंसिल हो गया था जो ऑनलाइन दिख रहा है।
शिकायतकर्ता संजय बंसल, रतिराम, जयवीर सिंह, देवेंद्र कुमार, गिरिराज, नरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि गांव में विकास कार्य हुए जिनमें घोटाला किया गया है। जांच करने पहुंची टीम ने विभिन्न बिंदुओं पर जांच की। वहीं बीडीओ से गांव में हुए विकास कार्यों के सत्यापित वाउचर मांगे गए हैं।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point























