
टी 0बी0 विभाग ने आशा बहनों को पढ़ाया टी 0बी0 का पाठ,जनजागरण का लिया संकल्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना 100 दिवसीय टी 0बी0 मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत अनेक प्रकार से जागरूकता एवम् जनसहभागिता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी श्रृंखला में गुरुवार को राजकीय महिला चिकित्सालय कोठी गेट सभागार में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह की अध्यक्षता में क्षय रोग विषय पर एक संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें जनपद हापुड़ की नवनियुक्त आशाओ को क्षय रोग के लक्षण एवम् उपचार निदान के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ राजेश सिंह ने बताया कि आपके कार्य क्षेत्र में जो भी व्यक्ति 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं या धूम्रपान करते हैं या गम्भीर बीमारियों जैसे कैंसर आदि से ग्रस्त हो उन सभी की बलगम जांच एवम् x ray अवश्य कराएं। जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी ने बताया कि जिस भी व्यक्ति को दो सप्ताह से अधिक से खांसी हो बुखार का आना बलगम आना बलगम में खून का आना वजन कम होना भूख कम लगना आदि लक्षण हो तो अपने निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में अपनी जांच कराए यदि बीमारी की पुष्टी होती है तो चिकित्सक के निर्देशानुसार पूरा इलाज ले कार्यशाला में चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 राकेश यादव मुख्य ट्रेनर डॉ सतीश डोभाल चिकित्सा शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश व शैलेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
MONAD UNIVERSITY: ADMISSION OPEN 2026-2027 || Free Education for Girls in Selected Courses: 8475074951,52























