
जनपद हापुड में कांग्रेस संगठन मजबूती की ओर
हापुड़,सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): जिला कांग्रेस कार्यालय पर गुरुवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में जनपद हापुड के कांग्रेस नेताओ ने दावा किया कि हापुड जनपद में कांग्रेस संगठन निरन्तर मजबूती की ओर बढ रहा है।
10 मई को SC ST प्रकोष्ठ की कमेटी का गठन किया जाएगा।SC प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय नेता कॉर्डिनेटर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी प्रदीप सरोहा SC प्रकोष्ठ की जिला कमेटी के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र देगे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा हैं कि यह कार्यक्रम शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ के कार्यालय पर आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा हैं। संगठन की मजबूती ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाएगी। इस दौरान पीसीसी सदस्य नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग आदि लोग मौजूद रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























