
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस रिक्रूट आरक्षियों के भोजन की गुणवत्ता को परखा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने सोमवार की रात प्रशिक्षण केंद्र पर जाकर पुलिस रिक्रूट आरक्षियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा और भोजन खाया।
थाना पिलखुवा क्षेत्रान्तर्गत बने पुलिस प्रशिक्षण केंन्द्र का भ्रमण कर रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण दिनचर्या व इन्डौर परीक्षा की जानकारी की गई तथा प्रशिक्षण केंद्र पर मूलभूत सुविधाओं जैसे- मैस मे बने खाने की गुणवत्ता, मनोरंजन कक्ष इत्यादि का निरीक्षण कर साफ-सफाई आदि को चैक किया गया एवं रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण को और बेहतर बनाये जाने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भोजन की गुणवत्ता से कोई समझौता बर्दाश्त नही होगा।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





























