
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन ज्योतिष कर्मकाण्ड महासभा (रजि.) महासभा का शनिवार को विस्तार किया गया। संगठन के संस्थापक पंडित प्रेम प्रकाश मिश्रा एवं अन्य पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से दिव्यांश अवस्थी को नियुक्ति पत्र देकर कार्यकारणी का सदस्य नियुक्त किया। दिव्यांश अवस्थी ने अपने सम्बोधन में बताया कि वो अपने दायित्व को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और महासभा का नाम रोशन करने में पूर्ण सहयोग करेंगे। अंत में महासभा के पदाधिकारियों ने दिव्यांश अवस्थी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष दुर्गेश शास्त्री, प्रदेशाध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पाण्डेय, मनोज मिश्रा, मिथलेश अवस्थी आदि उपस्थित रहें।

एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365






















