
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव आज़मपुर दहपा निवासी प्रवेज़ आलम पुत्र अकबर ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि उसका भाई अहमद शुक्रवार की दोपहर करीब 3:00 बजे घर के बाहर अपनी किराना की दुकान पर बैठा हुआ था। तभी मोहल्ले के रहने वाले दो लोग आए और दुकान पर पहुंचकर उन्होंने कोल्ड ड्रिंक और नमकीन ली। पीड़ित ने जब पैसे मांगे तो उसे गालियां दी। मारपीट करते हुए दुकान के गल्ले में रखे रुपए भी निकाल लिए जिसके बाद आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहे। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






















