
मनचले ने छात्रा पर ताना तमंचा, दुष्कर्म का किया प्रयास
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ले में एक मनचले ने छात्रा पर तमंचा तान दिया और धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं की तो वह उसे और परिवार को मार देगा। उसके बाद आरोपी ने पीड़िता के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास भी किया। पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी प्रदीप उर्फ पूरन लंबे समय से कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा को परेशान करता आ रहा है। रास्ता रोककर उस पर बात करने का दबाव बनाता है। कुछ दिन पहले आरोपी ने पीड़िता पर तमंचा तान दिया और धमकी दी कि अगर उसने बात नहीं की तो वह उसे और उसके परिवार को मार देगा। 27 अप्रैल की दोपहर लगभग 1:30 बजे आरोपी पीड़िता के घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ कर दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी मौके से भागने में कामयाब रहा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288



























