
दो वर्षों से बंद चल रही योजना हुई चालू, बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 20 हजार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिछले दो वर्षों से बंद चल रही व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना अब एक बार फिर से शुरू हो गई है जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लोगों को बिटिया की शादी के लिए 20 हजार रुपए मिलेंगे। बेटियों की शादी के लिए ही अनुदान मिलेगा। अनुदान की राशि पूर्व की तरफ 20 हजार रुपए ही तय की गई है। इसी के साथ सामूहिक विवाह योजना में भी विवाह कराया जाता था और शगुन के रूप में 35 हजार रुपए का अनुदान बेटियों के खाते में दिया जाता था। ब्लॉक समाज कल्याण अधिकारी अविनाश चौधरी ने बताया कि विभाग दोनों योजना संचालित करेगा। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यदि व्यक्तिगत शादी अनुदान योजना की बात करें तो इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को मिलेगा। पिछड़े वर्ग के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से इस योजना का संचालन किया जाएगा। शादी अनुदान योजना में ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक के परिवार की वार्षिक आय अधिकतम 46 हजार रुपए होनी चाहिए।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601























