हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : शिव भक्तों की सुविधाओं को देखते हुए हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने हापुड़ के प्राचीन सबली मंदिर को जोड़ने वाले मार्गों के मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है. कावड़ियों को किसी तरह की असुविधा ना हो इसके चलते सड़क को गड्ढा मुक्त कर उसकी साफ-सफाई की जा रही है. एचपीडीए के अधिकारियों ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप सड़कों की मरम्मत की जा रही है.
बता दें कि बड़ी संख्या में भक्त सावली मंदिर पहुंचते हैं और भगवान शिव का जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक करते हैं. ऐसे में आस्था के सैलाब को देखते हुए सड़क की मरम्मत का कार्य जारी है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा.
प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…
Read more
























