👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जिस तरह हापुड़ में बारिश हो रही है धीरे-धीरे विभागों की पोल खुलती जा रही है. शुक्रवार को हुई बारिश ने एक और विभाग की पोल खोल दी. बाबूगढ़ के गांव अयादनगर दक्षिण में बनी सड़क का कुछ हिस्सा बारिश में जर्जर हो गया जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. बाबूगढ़ अयाद नगर दक्षिण से अहमदानगर जाने वाले इस रास्ते पर सड़क निर्माण में लगी सामग्री की गुणवत्ता पर कई सवाल उठा दिए हैं जो अप्रैल के महीने में बनी थी. बता दें कि यह मार्ग बुलंदशहर जनपद के साथ-साथ कई गांव को जोड़ता है यहां से सैकड़ों ग्रामीणों का आना-जाना लगा रहता है. ऐसे में बारिश में क्षतिग्रस्त हुई इस सड़क से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
























