
गढ़ टोल प्लाजा के खिलाफ नौवे दिन भी धरना रहा जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कड़ाके की ठंड में गढ़मुक्तेश्वर टोल प्लाजा हटाने को लेकर गढ़ तहसील प्रांगण में नौवे दिन भी धरना जारी रहा। स्थानीय लोगों ने कह दिया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि नगर पालिका की सीमा में स्थापित टोल प्लाजा को हटाया जाए। ब्रजघाट बायपास स्याना चौराहे से निकाला जाए और लठीरा-तिगरी गंगा पुल का निर्माण किया जाए। रविवार सातवें दिन भी प्रदर्शनकारियों का प्रदर्शन जारी रहा। जबरदस्त कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बावजूद भी धरना व प्रदर्शन जारी है। इस अवसर पर जयसिंह राणा मोंटी चौधरी अतर सिंह कटारिया बबलू एडवोकेट प्रशांत अग्रवाल दीपक कश्यप कुंवर पाल सिंह अखिल भारतीय जाट महासभा के तहसील अध्यक्ष योगेंद्र चौधरी रामेश्वर त्यागी मनवीर सिंह राकेश कर्दम राजकुमार प्रजापति दीपक कश्यप आशुतोष नितिन भारती राजेंद्र कुमार अनुज कुमार भोज वीर सिंह विकास कुमार संदीप कुमार चंद्रपाल सिंह राजवीर शर्मा रामानंद शर्मा कैलाश हारून विपुल मित्तल इत्यादि रहे।
ऋषभ चाप कॉर्नर पर रोटी-सब्जी, चाऊमीन, चाप, रोल सब कुछ उपलब्ध: 7248495020



























