श्री बालाजी मंदिर से धूमधाम से निकली शोभायात्रा










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): अयोध्या के श्री राम मंदिर में रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूरे हापुड़ में उत्स्व का माहौल है। हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित श्री बालाजी धाम से सोमवार को विशाल धर्म शोभायात्रा निकाली गई जो कि हापुड़ के प्रमुख मार्गों से होते हुए अतरपुरा चोपला स्थित मां पथवारी मंदिर पर संपन्न होगी। सर्वप्रथम राम भक्तों ने प्रभु राम, मां सीता, लक्ष्मण व भगवान हनुमान की प्रतिमा को रथ में विराजमान कराया। इस अवसर पर भक्त ढोल नगाड़ों पर जमकर झूमे। श्रद्धालुओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला। जय श्री राम के उदघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। रामलला की एक झलक पाने को भक्त बेताब दिखाई दिए। फूलों से सजे रथ पर सवार रामलला की भक्तजनों ने आरती की जिसके पश्चात यात्रा का आरंभ हुआ। यात्रा में सबसे आगे हवन कुंड है जिसका उद्देश्य वातावरण को शुद्ध करना है।

विशाल धर्म शोभायात्रा में श्री राम, भगवान हनुमान की झांकी भी निकाली गई है। यात्रा का जगह-जगह भक्त जनों ने जोरदार स्वागत किया। विशाल धर्म शोभायात्रा चौपला से होते हुए फ्रीगंज रोड से होते हुए अतरपुरा चोपला से किशनगंज के बाहर से यू-टर्न लेकर चंडी रोड से सराफा बाजार से कोठी गेट सनातन धर्म से होते हुए तहसील चोपला से जवाहरगंज से होते हुए अतरपुरा चौला पर मां पथवारी मंदिर पर विश्राम करेगी।

विशाल शोभायात्रा में श्री बालाजी मंदिर के संस्थापक स्वामी अशोक आचार्य जी महाराज, पीठाधीश्वर यशवर्धन आचार्य जी महाराज, विधायक विजयपाल आढ़ती, विधायक धर्मेश तोमर, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, राम भक्त अर्जुन पंडित, राम भक्त लक्ष्मण गोयल मैदा वाले, नमामि गंगे गंगा विचार मंच की जिला संयोजक का अलका निम, सुनील कुमार गर्ग, राम भक्त मोहित गोयल, पंकज कश्यप, हर्ष शर्मा, सराफ विजय शर्मा, अक्षय शर्मा, ध्रुव, अखिल पंडित, ध्रुव, करण सेठी, सचिन सर्राफ, महेश ट्याला, वैभव आदि भक्त जमकर झूमें।

दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103








  • Related Posts

    पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

    Read more

    छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

    Read more

    You Missed

    पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

    पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

    छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

    छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

    धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

    धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

    नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

    नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

    प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

    प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

    लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
    error: Content is protected !!