चिन्तन शिविर में गूंजी हापुड के किसानों की समस्याएं
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हरिद्वार में आयोजित भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का तीन दिवसीय चिन्तन शिविर में हापुड के किसानों की समस्याओ की गूंज रही।ये समस्याएं संगठन हापुड के जिलाध्यक्ष पवन हुण ने प्रमुखता से उठाई। प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने संगठन के विस्तार हेतु उत्तर प्रदेश के सभी ज़िलों के ज़िला अध्यक्षों की समीक्षा बैठक कर सभी को हर ज़िले में ग्राम स्तर तक एक एक हज़ार नये सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया। हापुड़ के ज़िलाध्यक्ष पवन हूण गुर्जर ने जिले की समस्याओ से अवगत कराया और कहा कि सिम्भांवली गन्ना मिल व बृजनाथपुर गन्ना मिल पर बकाया किसानों का गन्ना पेमेंट व हापुड़ में सन् 2004 में हुये बिजली घोटाले से पन्द्रह हज़ार किसानों के बिलों मे कई कई लाख रूपये जुड़ कर आ रहे हैं।नलकूपों को 10 घंटे बिजली दी जा रही है, जो सिंचाई के लिए कम है बिजली सप्लाई बढ़ाई जाये तथा गंगा एक्सप्रेस वे पर अधूरी सर्विस रोड को NH 9 तक मिलाया जाए, ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए, ज़िले में आवारा पशुओं की समस्या का हल किया जाए। प्रदेश अध्यक्ष चौ० हरिनाम सिंह वर्मा ने आश्वासन दिया कि वह जल्दी मुख्यमंत्री से मिलकर हापुड सहित अन्य जनपद की समस्याओं को हल कराया जाएगा।राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी सहित सभी ज़िलों के ज़िलाध्यक्षयों सहित पवन हूण गुर्जर, राजेंद्र गुर्जर, जितेंद्र नागर, कटार सिंह गुर्जर,रवि भाटी, जोगिंदर मावी, युवा जिलाध्यक्ष पिन्टु अहलावत, राधेलाल त्यागी , मोनू त्यागी, नरेश नागर, अनिल हूण, लिले प्रधान ,जगतपाल सिंह, सत्येन्द्र गुर्जर, रोहित हूण, महेंद्र त्यागी, अतुल त्यागी, रूपराम सिंह, ओपी भाटी, अंकित मावी, रविंद्र नागर, मनोज तोमर सहित हापुड़ से भी सदस्य उपस्थित रहे।
521 ब्रांड का आटा, बेसन, मैदा, दलिया, सूजी, पोहा, चावल खरीदे: 9837805856

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700
























