
85 लाख रुपए की लूट की योजना पक्का बाग से बनी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना पिलखुवा के अंतर्गत 15 दिसंबर को दिनदहाड़े हुई 85 लाख रुपए की लूट की घटना का पुलिस ने भले ही पर्दाफाश करके छह बदमाशों का पकड़ कर 62 लाख रुपए बरामद कर लिए हो, परंतु लूट की साजिश को मूर्त रूप देने वाला मेन मुखबिर अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है और पुलिस मेन मुखबिर सहित चार अन्य लोगों की तलाश में जुटी है पुलिस ने अभी तक मेन मुखबिर का नाम उजागर नहीं किया है परंतु अभी तक की जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि दादरी के व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रुपए की लूट की योजना पक्का बाग के ही एक मेन मुखबिर ने ही दो अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर योजना को अंजाम देने के लिए शातिर बदमाशों को न्योता दिया था।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि इस लूटकांड में अभी भी एक मेन मुखबिर बचा है और यह वही व्यक्ति है जिसने दो मुखबीरों व बदमाशों के बीच तालमेल कराया था दादरी का व्यापारी गोपाल खाद्यान्न का कारोबारी है और पैसे के लेनदेन को लेकर उसका हापुड़ के व्यापारी के पास आना जाना था।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069



























