अतिक्रमण से घिरी है तीर्थनगरी बृजघाट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थनगरी बृजघाट के बाजार व पार्किंग स्थल अतिक्रमण की चपेट में है जिस कारण तीर्थ यात्रियों को भारी परेशानी होती है। नागरिकों ने बृजघाट को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है ताकि तीर्थ यात्रियों को असुविधा न हो।
यदि बृजघाट के गंगा घाटों को लिया जाए, तो ठेले-खोमचे वालों के साथ-साथ दुकानदारों ने भी गैर कानूनी तरीके से दुकानें स्थापित कर रखी है जिन पर वे पूड़ी-कचौड़ी, कोल्ड ड्रिंक व अन्य सामान बेच रहे है। जल के बर्तन के नाम पर प्लास्टिक केन विक्रेताओं ने भी घाटों को घेर रखा है।
यदि शिव चौक वाले दो किमी. लम्बे मार्ग पर नजर दौड़ाई जाए तो पता चलता है कि अतिक्रमणकारियों ने सारी हदें पार कर दी है। दुकानों को कई-कई फुट आगे तक बढ़ाया गया जिससे रास्ता संकुचित हो गया है। दुकान के आगे तख्त फिर उसके आगे स्टूल, बैंच आदि लगाने से मुख्य मार्ग बुरी तरह संकुचित हो गया है। गंगा घाट तक इस मार्ग से जाने वाले रास्ते पर भी दुकान लगा कर रास्ते को छोटा कर दिया गया है।
गंगा घाट पर बनी पार्किंग स्थल पर तो दुकानदारों कि खूब मौज आ रही है। होटल, रेस्टोरेंट वालों ने तो अपनी-अपनी दुकानें पार्किंग स्थल की जगह को घेर कर बेधड़क हो कर सजा ली है। करीब 30-40 प्रतिशत पार्किंग जगह पर होटल, रेस्टोरेंट संचालकों ने अतिक्रमण कर रखा है। तीर्थ यात्रियों की मांग है कि बृजघाट को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त कराया जाए।
हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662
























