हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के शिक्षाविद स्वर्गीय सतेंद्र कुमार छावनी वालों का तृतीय स्मरण दिवस रविवार को परिवारजनों, मित्रगणों आदि ने मनाया और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपने-अपने श्रद्दासुमन अर्पित किए। स्वर्गीय सतेंद्र कुमार छावनी वाले एस.एस.वी. कालेज के चार बार सचिव पद पर रह चुके थे। उनका व्यापार मंडल, श्री पंचायती गौशाला, श्री चंडी मंदिर, धार्मिक व सामाजिक संगठनों से गहरा लगाव था और विभिन्न पदों पर रहे।
एस.एस.वी. कालेज के उपसचिव अमित अग्रवाल जोनी ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा की पिता श्री सतेंद्र कुमार ने सदैव परिवार को आगे बढ़ने, दान की प्रवृति को बनाए रखने, विदेशी संस्कृति से दूर रहने तथा भारतीय व सनातन संस्कृति में आस्था रखने का जो संदेश दिया वह उसे बनाए रखेंगे। विद्यालय की प्रगति के लिए उनके देखें गए स्वप्न को हर संभव पूरा करने का प्रयास करेंगे।
चैम्बर आफ कामर्स हापुड़ के भूतपूर्व चेयरमैन ललित कुमार छावनी वाले, मोहित अग्रवाल मोनी ने भी अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Brainwaves International School ने नर्सरी के छात्रों की ट्यूशन फीस की माफ: 8791258181, 8279806606





























