हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। जिले में डेंगू के मामले 137 पहुंच गए हैं। लगातार मिल रहे संदिग्धों पर स्वास्थ्य विभाग पैनी नजर बनाए हुए हैं। हापुड़ में मंगलवार को सात नए मरीज मिले जिससे यह आंकड़ा 137 पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम शहर और गांव-गांव जाकर क्षेत्रों का निरीक्षण कर रही है और डेंगू की चपेट में आने वाले मरीजों के परिजनों का टेस्ट भी कराया जा रहा है। इसके साथ ही एंटी लार्वा का छिड़काव कर मच्छरों को पनपने से रोकने की कोशिश लगातार की जा रही है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























