
डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर पहुंची 12, मलेरिया के अब तक पांच मरीज मिले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में डेंगू पैर पसारता जा रहा है। अब बदनौली और गांव अच्छेजा में डेंगू का एक-एक मरीज मिला है जिनका उपचार शुरू कर दिया गया है। अच्छेजा में 9 साल की बच्ची और गांव बदनौली में 30 वर्षीय युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 12 पहुंच गई है। हापुड़ के सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार त्यागी ने बताया कि जनपद के सरकारी अस्पताल में जांच और उपचार की पर्याप्त व्यवस्था है। झोलाछाप के चक्कर में ना पड़े। प्राइवेट लैब में मरीजों की पुष्टि पर नमूना विभाग को अवश्य दें।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेंगू के मरीजों के घर की जांच की तो वहां भी डेंगू का लारवा मिला। 40 से अधिक स्थानों पर डेंगू का लारवा मिला जिसे नष्ट कराया गया है। डेंगू के अभी तक 12 तो मलेरिया के अभी तक 5 मरीज मिल चुके हैं।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























