
हाईकोर्ट बैंच के लिए सांसद, गृहमंत्री से मिले
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बैच की स्थापना की मांग को लेकर आंदोलनरत वकीलों के समर्थन में मेरठ-हापुड़ से सांसद अरुण गोविल उतर आए है और उन्होंने इस दिशा में प्रयास भी शुरू कर दिया है।
पश्चिमी यूपी में हाईकोर्ट बेंच स्थापना को लेकर सोमवार को सांसद अरुण गोविल ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सांसद ने अनुरोध किया कि हाईकोर्ट बेंच को लेकर अधिवक्ताओं के प्रतिनिधिमंडल से मिलने का समय दिया जाए। पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग दशकों पुरानी है। सांसद ने बताया गृहमंत्री ने उचित विचार का आश्वासन दिया है।
सांसद अरुण गोविल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से भेंटकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद हाईकोर्ट की एक बेंच मेरठ में स्थापित किए जाने की मांग को मजबूती से रखा।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559
























