
छेड़छाड़ का मामला निकला फर्जी, बालक ने लड़की की आवाज बदलकर बनाई थी वीडियो
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में दावा किया गया कि स्कूली छात्रों द्वारा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों से पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि मामला छेड़खानी का नहीं है बल्कि एक 10वीं कक्षा के छात्र ने अपनी आवाज को बदलकर आगे पीछे चल रहे उसके दोस्तों के साथ मजाक करने के लिए वीडियो में छेड़खानी की बात कही जबकि छेड़खानी का कोई मामला नहीं है। सभी छात्रों को हिदायत देकर छोड़ दिया गया है।
मामला शुक्रवार का है जब एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो में ई-रिक्शा में सवार छात्राएं नजर आ रही हैं जिनके साथ एक बालक भी बैठा हुआ है। बालक वॉइस आर्टिस्ट है जिसने अपनी आवाज को बदलकर लड़की की आवाज में ई रिक्शा के आगे पीछे बाइकों पर चल रहे अपने दोस्तों के साथ मजाक किया था। उसने छेड़खानी की बात कहीं। कुछ मिनटों में वीडियो वायरल हो गई। गढ़ सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि बच्चों से बात की गई। सभी बच्चे दसवीं कक्षा की परीक्षा देकर लौट रहे थे। छात्राओं के साथ एक छात्र भी सवार था जो वॉइस आर्टिस्ट है और उसने हंसी मजाक में वीडियो बनाई। छेड़खानी का कोई मामला नहीं आया है। छात्रों को हिदायत दी गई है कि भविष्य में ऐसा ना करें।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























