
विधायक ने संचारी रोग नियंत्रण की रैली को हरी झंडी दिखाई
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ में गुरुवार को संचारी रोड नियंत्रण अभियान का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर हापुड़ विधायक विजयपाल आढ़ती ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। तथा उपस्थित जनों ने संचारी रोग नियंत्रण के लिए शपथ ग्रहण की। सीएमओ डा.किशोर आहूजा ने संचारी रोग नियंत्रण के लिए उठाए जाने वाले कदमों की जानकारी दी।
संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मा, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक अभियान के अंतर्गत लोगों को जारुक करेंगे और बुखार से पीड़ित रोगियों की सूची बनाएंगे। जल भराव वालें इलाकों से जल निकासी की व्यवस्था की जाएगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)





















