
बाबूगढ़: दो दोस्तों को कमरे में बंद कर पीटने के मामले में आधा दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को बंधक बनाकर मारपीट कर बेल्ट से पीटने के मामले में कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बाबूगढ़ पुलिस ने भंवर तंवर पुत्र भिकारी लाल तंवर निवासी कुचेसर रोड चोपला फाटक पार बाबूगढ़ की तहरीर के आधार पर कार्रवाई करते हुए वंश त्यागी पुत्र धर्मपाल त्यागी निवासी सिखेड़ा सिंभावली, अनिल गिल पुत्र रिंकू चौधरी, तनिश गिल पुत्र रिंकू चौधरी निवासीगण कुचेसर रोड चौपला, बाबूगढ़, उचित चौधरी, विचित्र चौधरी निवासीगण रसूलपुर बाबूगढ़ और शिवम यादव निवासी नयाबांस सिंभावली के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
भरत ने बताया कि उसके भाई और उसके दोस्त को घर बुलाकर कमरे में बंद कर दोनों के साथ मारपीट की गई। शाम 6:00 बजे जब उसकी भाई से बात हुई तो उसने आप बीती बताई। मौके से जुड़ा वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
99 MINI MALL से खरीदें अधिकतर सामान मात्र 99/- में: 8191820867





















