हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बेख़ौफ़ बदमाशों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इन बाइक सवार बदमाशों ने रविवार की सुबह मंदिर से घर लौट रही एक अधिवक्ता की मां को अपना निशाना बनाया है जिसके कानों के कुंडल लूटकर बदमाश बाइक से फरार हो गए। पीड़ित महिला ने शोर मचाया लेकिन बाइक सवार लुटेरे मौके से भाग खड़े हुए।
बता दें कि हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित पटेल नगर निवासी सुभाष चंद गर्ग की पत्नी 60 वर्षीय संतोष गर्ग रोज भगवान के दर्शन करने मंदिर जाती है। रविवार की सुबह करीब छह बजे वह घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर स्थित मंदिर से घर लौट रही थी जैसे ही वह पटेल नगर की गली में घुसी तो एक बाइक पर सवार दो बदमाश मौके पर पहुंचे और उनमें से एक ने संतोष की गर्दन पकड़ कर दोनों कानों के सोने के कुंडल लूट लिए। इस बीच बमाश का दूसरा साथी बाइक मोड़कर अपने साथी का इंतजार करता रहा। जैसे ही बदमाश कान के कुंडल लूटने में सफल हुआ तो दोनों सफेद रंग की बाइक से भाग खड़े हुए। महिला ने शोर मचाया, मौके पर मौजूद एक युवक ने बाइक सवारों को पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन दोनों अतरपुरा चौराहा की ओर भाग खड़े हुए।
पीड़ित महिला ने अपने पुत्र एडवोकेट अतुल गर्ग को आपबीती बताई जिसके बाद अतुल ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रुम को 112 पर डायल कर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई और दो अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ आईपीसी की धारा 392 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों का सुराग लगाने में लगी है। बता दें कि रेलवे रोड पर इन बाइक सवार बदमाशों के आतंक से पुलिस बेहद परेशान है।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996






























