मालगाड़ी के आगे आए युवक का पैर कटा
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के दोयमी फाटक के पास एक मालगाड़ी के आगे अचानक एक युवक आ गया। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कट गया। इसके पश्चात राहगीरों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं इस दौरान मालगाड़ी काफी देर तक ट्रैक पर खड़ी रही। स्टेशन अधीक्षक हापुड़ अजब सिंह ने बताया कि किलोमीटर संख्या 61/14 के पास मेरठ से खुर्जा जा रही है मालगाड़ी के आगे एक युवक आ गया।
मामला सोमवार का है जब जरोठी रोड पर स्थित कृषि उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में कार्यरत आदिल पुत्र मोहम्मद खान निवासी कोटला सादात मेरठ से खुर्जा जा रही मालगाड़ी के सामने आ गया जिससे उसकी एक टांग कट गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद राहगीर इकट्ठा हुए और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार 23 वर्षीय आदिल की चिंताजनक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600






























