हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया की माता शांति देवी का पार्थिव शरीर दिल्ली से बाबूगढ़ के गांव नूरपुर पहुंचा जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। हरेंद्र सिंह तेवतिया व उनके भाई चंद्रपाल तेवतिया ने माता को मुखाग्नि दी। इस अवसर पर गढ़ के वरिष्ठ समाम सेवी मदनपाल सैनी आदि ने अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
गढ़ के विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया की माता 95 वर्षीय शांति देवी की एक हफ्ते पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका उपचार चल रहा था। रविवार की शाम शांति देवी का उपचार के दौरान निधन हो गया। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। मां के निधन से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।
वह बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव नूरपुर में ही रहती थी जिनका पार्थिव शरीर गांव नूरपुर पहुंचा जहां नम आंखों के साथ उनका अंतिम संस्कार हुआ।
न्यूज़ पोर्टल बनवाने के लिए सम्पर्क करें: 7982617202























