हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में दो छात्राओं को स्कूल में निर्वस्त्र करने का मामला गर्माता जा रहा है. आरोप है कि करीब एक से डेढ़ घण्टे तक दो छात्राओं को दो अध्यापिकाओं ने निर्वस्त्र रखा और उनकी ड्रेस किसी अन्य बच्चों को पहनाई. मामला सामने आने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया और मामले की जांच खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी।
धौलाना विकाखंड क्षेत्र के गांव दहीरपुर में स्थित कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय की शर्मनाक घटना से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा है। छात्रा के पिता ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि नौ वर्षीय पुत्री और भाई की आठ वर्षीय पुत्री कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार में पढ़ती हैं। 11 जुलाई को दोनों बहन यूनिफार्म पहनकर पढ़ने के लिए विद्यालय में थीं लेकिन विद्यालय में कार्यरत अध्यापिकाओं ने दोनों बच्चियों से यूनीफार्म उताकर अन्य छात्राओं को देने को कहा ताकि अन्य दो छात्राओं के यूनिफार्म के साथ फोटो खिंचवाए जा सकें। इस दौरान दोनों बच्चियां निर्वस्त्र रहीं। मामला संज्ञान में आने पर दोनों शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच जारी है.




























